रामायणी सम्मान 2026

रामायणी सम्मान 2026

तिथि: 18 अगस्त 2026

आयोजक: रामायण रिसर्च काउंसिल, नई दिल्ली

स्थान: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

आतिथ्य सहयोगीः भारत अध्ययन केन्द्र (बीएचयू)

प्रस्तावना

भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य, शोध, कथा-वाचन, संगीत एवं सामाजिक जागरण के क्षेत्र में रामायण आधारित उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित करने हेतुरामायणी सम्मान 2026” का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन राष्ट्रव्यापी स्तर पर होगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से विद्वानों, कथावाचकों, शोधकर्ताओं, कलाकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। अगर कोई देश के बाहर भी रह रहा हो और उनका इस दिशा में योगदान हो तो उन्हें भी यह सम्मान दे सकते हैं, ऐसा हमारा उद्देश्य है।

इस आयोजन का उद्देश्य रामायण परंपरा के संवर्धन, संरक्षण एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार में लगे व्यक्तियों को सम्मानित करना है।

आयोजन का उद्देश्य

आयोजन की चरणबद्ध समयरेखा एवं प्रारूप

चरण 1: नामांकन प्रक्रिया - अवधि: 09 जुलाई 2026 – 26 जुलाई 2026

इस चरण में होने वाले कार्य:

  • नामांकन पत्र निर्गत करना।
  • ईमेल/गूगल फॉर्म/ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना।

उत्तरदायी समूह:

  • चयन समिति
  • ‘रामायणी अवॉर्ड’ आयोजन समिति

चरण 2: प्रारंभिक निरीक्षण - अवधि: - 27 जुलाई - 29 जुलाई 2026

कार्य:

  • प्राप्त नामांकनों की श्रेणीवार चयन।
  • अधूरे या अयोग्य आवेदन अलग करना।
  • पात्र आवेदकों की सूची तैयार करना।

श्रेणियाँ:

  1. रामायण शोध सम्मान
  2. रामकथा वाचन सम्मान
  3. रामायण साहित्य सम्मान
  4. रामायण संगीत सम्मान
  5. बाल रामायणी सम्मान
  6. राष्ट्रसेवा रामायणी सम्मान
  7. श्रीसीतारामपथिक सम्मान

चरण 3: चयन समिति मूल्यांकन - अवधि: 30 जुलाई – 03 अगस्त 2026

प्रक्रिया:

  • चयन समिति के सभी सदस्यों को योग्य आवेदकों की डिजिटल प्रोफाइल फाइल भेजी जाएगी।
  • प्रत्येक सदस्य स्वतंत्र अंकन करेंगे।
  • अंकन मानदंड:

मापदंड

अंक

मौलिक योगदान

25

प्रभाव क्षेत्र

20

शोध/प्रकाशन

20

सामाजिक प्रभाव

20

रामायण परंपरा में योगदान

15

कुल अंक:

100

विशेष निर्देश:

  • किसी सदस्य का हित-संबंध हो तो वह उस नामांकन से अलग रहेगा।
  • अंतिम सूची बहुमत आधार होगी।

अंतिम सूची निर्माण - तिथि: 04 अगस्त – 05 अगस्त 2026

कार्य:

  • प्राप्त अंकों का संकलन
  • अंतिम अनुमोदन
  • प्रेस नोट तैयार करना
  • प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह सूची बनाना

पुरस्कार विजेताओं की घोषणा - तिथि: 06 अगस्त 2026

आधिकारिक घोषणा:

  • आधिकारिक प्रेस-रिलीज जारी करना
  • सोशल मीडिया पोस्ट
  • सम्मान देने वालों को आधिकारिक पत्र भेजना
  • ईमेल आमंत्रण

कार्य:

  • विजेताओं को व्यक्तिगत सूचना
  • यात्रा एवं उपस्थिति की पुष्टि

मुख्य आयोजन दिवस -18 अगस्त 2026, दिनः मंगलवार, स्थान:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी

कार्यक्रम

दोपहर: 01:30 PM – 02:00 PM
अतिथि आगमन एवं पंजीकरण

02:00 PM – 02:05 PM
दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण

02:06 PM – 02:10 PM
स्वागत भाषण

02:11 PM – 02:19 PM
रामायण रिसर्च काउंसिल का परिचय

02:20 PM – 03:00 PM
रामायणी अवॉर्ड वितरण

03:01 PM से
अतिथियों का उद्बोधन

04:00 PM – 04:15 PM
आशीर्वचन एवं धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन की घोषणा

चयन समिति के सम्मानित सदस्य

पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज

लोकप्रिय कथावाचक निकुंज वन, वृंदावन

पूज्य स्वामी आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज

हनुमत निवास, अयोध्या

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी सांदीपेंद्र जी महाराज

माँ बगलामुखी मंदिर शृंगण (नलखेड़ा, मध्य प्रदेश) एवं अध्यक्ष, रामायण रिसर्च काउंसिल

परमश्रद्धेय आचार्य पूज्य डॉ. हरिहर कृपालु त्रिपाठी जी महाराज

(पूर्व अध्यक्ष, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वाराणसी)

प्रो. डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी जी

कुलपति, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

डॉ. कुमार विश्वास जी

लोकप्रिय श्रीरामकथावाचक (अपने-अपने राम) कवि एवं मुख्य मार्गदर्शक, रामायणी अवॉर्ड

श्री रजत शर्मा जी,

अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक, इंडिया टीवी

श्रीमती अनुराधा प्रसाद जी

मैनेजिंग एडिटर, न्यूज़-24

जस्टिस (R) सुधीर अग्रवाल जी

(इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीराममंदिर विषय पर निर्णय देने वाले जज के पैनल में से एक)

श्री संदीप मारवाह जी

संस्थापक अध्यक्ष, नोएडा फिल्म सिटी कुलाधिपति, एएएफटी विश्वविद्यालय तथा अध्यक्ष, मारवाह स्टूडियाज

श्री आर.के. तिवारी जी

पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश

श्री अनिल माहेश्वरी जी

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक, नोएडा

श्री भारत नागर जी

अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट

प्रो. डॉ. अशोक दूबे जी

आचार्य, संस्कृत विभाग, बीएचएसएनवी पीजी कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय

डॉ. देव दत्त शर्मा जी, आईएएस (R)

ट्रस्टी, रामायण रिसर्च काउंसिल एवं संयोजक, रामायणी अवॉर्ड

श्री कुमार सुशांत जी

महासचिव, रामायण रिसर्च काउंसिल